अटल बिहारी वाजपेई की 100 वीं जयंती मनाई गई

Etawah up: इटावा के महेवा ब्लॉक प्रांगण में अटल बिहारी वाजपेई की 100वीं जयंती मनाई गई, पूर्व ब्लॉक प्रमुख ने दी श्रद्धांजलि, जरूरतमंदों को कंबल किये वितरण।

महेवा प्रांगण में बुधवार को करीब 1 बजे भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की आज 25 दिसंबर को 100 वीं जयंती धूमधाम से मनाई गयी। अटल बिहारी वाजपेई की प्रतिमा और प्रांगण को लाइटों से सजवाया गया था।भाजपा पूर्व ब्लॉक प्रमुख अशोक चौबे ने अटल बिहारी वाजपेई की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। सुशासन आर्थिक सुधारो और भारतीय राजनीतिक में दिए गए योगदान को किया याद।उनकी याद मे गरीबो और जरूरतमंदों को कंबल वितरण किए गए। इस दौरान पूर्व सांसद प्रेमदास कठेरिया कमलेश कठेरिया दिवाकर पांडेय पप्पू शुक्ला छोटे दुबे आशु चौधरी खंड विकास अधिकारी यशवीर राजपूत सहायक विकास अधिकारी विपिन तिवारी शिवम चौहान बंटू मोनू उपाध्याय अनुज अवस्थी सोनू राजावत यीशु त्रिपाठी बबलू तिवारी राहुल तिवारी गोपाल तिवारी सुबोध चौबे प्रदीप राजावत भूपेंद्र चौहान बीनू चौहान दिनेश त्रिपाठी सैकड़ो अनुयायी भारी संख्या में मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!